फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत मजदूर संगठन ने किया धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पुरानी पेंशन योजना लागू कराने सहित अन्य मांगों को लेकर विद्युत मजदूर संगठन के सदस्यों ने बुधवार को गोधना, मनोहरपुर स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके अलावा प्रदेश सरकार व विभागीय अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। अपनी मांगों के संबंध में वक्ताओं ने कहा कि कार्यालय सहायक व समकक्ष को नियुक्ति ग्रेड पे 42 सौ और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 26 सौ रुपये की दर से दिया जाए। प्रदेश के उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा की घोषणा के अनुसार संविदा कर्मियों को विभाग से सीधा वेतन का भुगतान किया जाए। अवर अभियंता के रिक्त चल रहे 16 सौ पदों पर पात्रता अवधि पांच वर्ष कर पदोन्नति की जाए। कहा कि इसके अलावा उर्जा निगमों के कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाए। संविदा कर्मियों का वेतन बढ़ाकर 25 हजार रुपये किया जाए और लाइनमैनों को विभाग में समायोजित किया जाए। कार्यालय सहायक से सहायक लेखाकार के पद पर पदोन्नति के लिए बी. कॉम की बाध्यता समाप्त की जाए और 40 प्रतिशत कोटा यथावत रखा जाए। चेतावनी दी कि उनकी मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया गया तो वे आंदोलन तेज करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर इंद्रेश राय, वेद प्रकाश राय, राजकुमार यादव, राहुल कुमार, मनोज पाल, दीपकुमार सिंह, रामनवल, रत्नेश, नफीस अहमद, अश्वनी भारती, विपिन, राजेश विश्वकर्मा, रामजस तिवारी, चंद्रप्रकाश पांडेय, कृष्ण अवतार मिश्रा, सुजीत तिवारी, देवेंद्र मौजूद थे। अध्यक्षता मुकेश कुमार व संचालन सुनील कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें