फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताइक्वांडो में जीता कांस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। ताजपुर गांव के किसान के बेटे दसवीं के छात्र रौशन पांडेय ने 38वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रदेश की ओर से कांस्य पदक जीता है। उनकी उपलब्धि से हर्षित सकलडीहा इंटर कालेज में सोमवार को छात्र का सम्मान किया। बीते चार से छह दिसंबर तक चेन्नई में 38वीं नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता हुई थी। प्रतियोगिता में प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए रौशन पांडेय ने भी प्रतिभाग किया था। उन्होंने अंडर-59 प्रतियोगिता में 22 राज्यों के खिलाड़ियों से टक्कर लेते हुए कांस्य पदक हासिल किया। सोमवार को विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाध्यापक डा. एसके लाल, खेल शिक्षक वंशराज व कक्षाध्यापक त्रिभुवन नारायण सिंह ने उनका माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक ने रौशन का पढ़ाई के साथ खेल का पूरा खर्च उठाने की घोषणा की। इस मौके पर कोच आर्यन राज सौरभ, शिक्षक संजय पांडेय, जेपी शर्मा, अजय गुप्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें