फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन पर बम की सूचना से हड़कंप, मॉकड्रिल कर जांची सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर बम मिलने सूचना पर खलबली मच गई। आनन फानन में जीआरपी, आरपीएफ, डॉग स्क्वायड सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई। एक घंटे के प्रयास के बाद यात्री हाल में खाली बैग बरामद किया गया। बाद में पता चला कि सुरक्षा की दृष्टि से मॉकड्रिल है और किसी भी घटना से निबटने के लिए पूर्वाभ्यास है। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। इसमें सब कुछ ओके मिला।
विज्ञापन

दोपहर एक बजे किसी ने कंट्रोल को सूचना दी कि रेलवे स्टेशन के यात्री हाल में लावारिश बैग पड़ा है। आशंका है कि इसमें विस्फोटक सामग्री हो सकती है। इस सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई। जीआरपी इंस्पेक्टर आरके सिंह, अतिरिक्त निरीक्षक राजेश कुमार, आरपीएफ पीडीडीयू निरीक्षक बीएन मिश्र, डॉग स्क्वायड के साथ मोहन राव, एसआईबी, सीआइबी की टीम यात्री हाल में पहुंची। सबसे पहले यात्रियों को बिना वस्तु स्थिति बताए हटाया गया ताकि भगदड़ न मचे। इसके बाद स्नीफर डॉग ने सीट के नीचे छिपे बैग को तलाशा। जवानों ने साहस का परिचय देते हुए सावधानी पूर्वक बैग को बाहर निकाला और बैग को खोला तो उसमें कपड़े आदि निकले। इसके बाद सुरक्षा बलों ने राहत की सांस ली। इस संबंध में आरपीएफ निरीक्षक बीएन मिश्र और जीआरपी प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि सुरक्षा की जांच के लिए मॉक ड्रिल किया गया।
इनसेट
विदेशी पर्यटकों के लिए बनेगा वेटिंग रूम
पीडीडीयू नगर। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर विदेशी पर्यटकों के लिए स्पेशल वेटिंग रूम और डारमेट्री बनाया जाएगा। पांच करोड़ की लागत से बनने वाले वेटिंग रूम के लिए सोमवार को विधि विधान से भूमि पूजन किया गया।हावड़ा दिल्ली रूट पर स्थानीय रेलवे स्टेशन पर बड़े पैमाने पर विदेशी यात्री आते हैं। वाराणसी से सटे होने की वजह से दिल्ली से यात्री पीडीडीयू जंक्शन आते हैं और वाराणसी जाते है। इसी तरह वाराणसी घूमने के बाद ट्रेन पकड़ने यहां आते हैं लेकिन विदेशी यात्रियों को गाइड करने अथवा ठहरने के लिए उचित जगह नहीं थी। रेलवे ने इस समस्या को देखते हुए स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में विदेशी यात्रियों के लिए वेटिंग रूम बनाने की तैयारी की। इसके लिए पांच करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इंजीनियरिंग विभाग की मंजूरी के बाद सोमवार को अधिकारियों की मौजूदगी में भूमि पूजन किया गया। इस दौरान स्टेशन निदेशक हिमांशु शुक्ला ने बताया कि पांच करोड़ की लागत से दो मंजिला भवन बनाया जाएगा। इसमे भूतल में रूम, गाइड रूम, शौचालय और पहली मंजिल पर डारमेट्री बनाई जाएगी। मार्च तक काम पूरा हो जाएगा। बताया कि भवन में स्थानीय पर्यटक स्थलों की जानकारी भिी रहेगी। भूमि पूजन के दौरान डीएन हेड क़वार्टर एसके राय, आईओडब्ल्यू घनश्याम दुबे, सीएसजी अशोक अनिल , डिप्टी एसएस एसपी शर्मा, चमन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें