फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल पर तार जोड़ते समय करेंट से तीन झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दुलहीपुर। मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत हरिशंकरपुर गांव में शुक्रवार को दोपहर में बिजली का तार जोड़ते समय करेंट की चपेट में आने से तीन युवक झुलस गए। इस घटना से मौके पर खलबली मच गई। आनन फानन में सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री विद्युतीकरण योजना के तहत हरिशंकरपुर में बिजली पोल गाड़ कर तार लगाए जा रहे हैं। शुक्रवार को दोपहर में करीब दो बजे तीन मजदूर एक पोल पर तार बांध रहे थे। इसी बीच सीमेंट का पोल एक तरफ झुक गया और समीप से गुजरे हाईवोल्ट तार से सट गया। इससे पोल में करेंट उतर आया और काम कर रहे संजीत राय (30), अनिल (28) और विजय (24) निवासी सकलडीहा झुलस गए। इस घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में बिजली विभाग से कहकर लाइन कटवाया गया और इसके बाद तीनों को निजी चिकित्सक के यहां पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दो को छोड़ दिया गया, जबकि सुजीत की हालत गंभीर देख अन्यत्र रेफर कर दिया। इस पर ठेकेदार ने उसे दुलहीपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें