सकलडीहा। सकलडीहा पीजी कॉलेज के छात्र संघ चुनाव में निर्दल प्रत्याशी अजय कुमार ने जीत हासिल की है। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंदी अतिआनंद भारत को सौ मतों से पराजित किया। इसी तरह महामंत्री पद पर अखिलेश कुमार 265 मत से और उपाध्यक्ष पद पर शुभम सिंह 27 मतों से विजयी रहे। इसी तरह पुस्तकालय मंत्री पद पर रवि प्रकाश मौर्य 94 और कला संकाय पर अंकित कुमार 82 मत से विजयी घोषित हुए। विजेता पदाधिकारियों को प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार सिंह, मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ उदय शंकर झा और सहायक चुनाव अधिकारी डॉ प्रमोद कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
अध्यक्ष पद पर अजय कुमार को 542 मत मिले जबकि अतिआनंद भारत को 442 मत प्राप्त हुआ। इसी तरह आशुतोष कुमार जायसवाल 224, ऋषि देव यादव 171, विजय सिंह यादव को दो मत प्राप्त हुए। नितिश कुमार यादव को एक भी मत नहीं मिला। उपाध्यक्ष पद पर शुभम सिंह को 466, रोहित तिवारी 439, राहुल विश्वकर्मा 379 और शुभम गुप्ता को 85 मत मिला। महामंत्री पद पर अखिलेश कुमार को 664, यासीन असरफ को 380, निरंजन कुमार राय को 251 और कुमारी रौनक सिंह को 102 मत हासिल हुआ। कला संकाय पर अंकित कुमार को 654 मत, प्रियांशु तिवारी 572 और श्याम सिंह को 120 मत हासिल हुआ। पुस्तकालय मंत्री पद के लिए रविप्रकाश मौर्य को 725 मत और शिवम सिंह को 631 मत हासिल हुआ। इसके पूर्व सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक गहमा गहमी के बीच मतदान हुआ। कॉलेज में कुल 1838 मतदाताओं में 65 प्रतिशत ने मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर बाद गिनती हुई। इस दौरान 81 छात्रों के मत अवैध घोषित हुए जबकि 66 छात्रों ने नोटा पर मुहर लगाई। इस मौके पर उपजिलाधिकारी आशीष कुमार, सीओ त्रिपुरारी पांडेय, डॉ. शिव सहाय सिंह यादव, डॉ. अरूण उपाध्याय, डॉ. दुष्यंत सिंह, डॉ. पवन ओझा मौजूद रहे।
सकलडीहा। सकलडीहा पीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव के दौरान उपाध्यक्ष पद पर रिकाउटिंग को लेकर एक प्रत्याशी के समर्थकों ने जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान पुलिस को मिर्ची स्प्रे और लाठी भांजकर समर्थकों को तितर बितर करना पड़ा। इस दौरान काफी देर तक महाविद्यालय से लेकर कस्बा में हंगामे की स्थिती बनी रही।
सकलडीहा पीजी कॉलेज में उपाध्यक्ष पद पर शुभम सिंह और रोहित तिवारी के बीच कड़ी टक्कर थी। हर बूथ पर दस बीस वोट का अंतर रहा। अंत में चुनाव अधिकारी ने शुभम सिंह को 27 मत से विजयी घोषित कर दिया गया। इस पर दूसरे स्थान पर रोहित तिवारी रिकाउंटिंग कराने की मांग को लेकर एसडीएम और सीओ से गुहार लगाई। एसडीएम सीओ के निदेवन पर रिकाउटिंग हुई। इसमें शुभम सिंह विजयी रहा। इस दौरान सभी पदों पर चुनाव की घोषणा के दौरान चुनाव अधिकारी द्वारा भूलवश रोहित तिवारी को विजयी होने की घोषणा कर दी। लेकिन गलती का अहसास होने के बाद चुनाव अधिकारी ने तुरंत सुधार करते हुए तुरंत शुभम सिंह के विजयी होने की बात कही। इसी बात को लेकर रोहित तिवारी के समर्थक गेट पर पहुंचकर हंगामा मचाने लगे। हल्का पथराव भी कर दिया। पुलिस ने मिर्ची स्प्रे और लाठी भांजकर भीड़ हटाया गया। इस संबंध में मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. उदय शंकर झा ने बताया कि निष्पक्ष ढंग से चुनाव कराया गया।
कृष्ण मुरारी मिश्र
बाइट-2800