फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्र के चार भाइयों के संगठित होने से आएगा राम राज्य

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। श्रीराम जानकी शिव मठ मंदिर में मानस एवं अध्यात्म प्रचार समिति की ओर से आयोजित नवाह्न पारायण पाठ महायज्ञ एवं ज्ञान यज्ञ में शनिवार को कथा सुनने वाले भक्तों भीड़ उमड़ पड़ी। कथावाचकों ने श्रीराम कथा के विभिन्न प्रसंगों पर प्रकाश डाला। कथा वाचकों ने कहा सभी के संगठित हो कर कार्य करने पर ही ही विकास संभव होगा। राम राज्य भी तभी स्थापित हुआ जब चारो भाई एक साथ मिल गये।
विज्ञापन

मैहर से आईं साध्वी ने अन्नपूर्णा ने राम राज्य की चर्चा करते हुए बाल कांड से लेकर लंका कांड तक राम राज्य नहीं बना क्योंकि श्रीराम के चारों भाई एक जगह इक्कठा नहीं थे। दो भाई अयोध्या में तो दो भाई ननिहाल में और बाद में दो भाई अयोध्या में तो दो भाई वन में थे। जब राम के चारों भाई एक स्थान पर हो गए तो राम राज्य हो गया। इसी प्रकार राष्ट्र के चार भाई हिंदु, मुसलिम, सिक्ख व ईसाई संगठित हो ताए तो राम राज्य बन जाएगा। वहीं बद्री बाबा, चंद्रकांत द्विवेदी, शिवनारायण शास्त्री, उदयनाथ,प्रंशात पांडेय, रामचंद्र मिश्र व श्याम किशोर मिश्र ने प्रभु राम की कथा सुनाकर भक्तों को मोह लिया। इस दौरान हरिद्वार सिंह, जयशंकर तिवारी, भानु प्रताप शर्मा, अशोक अग्रहरी,राकेश यादव, आशु गुप्ता, नीरज तिवारी, पंकज तिवारी, राजेश आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें