फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैकल्पिक व्यवस्था से 44 घंटे बाद मिली बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कंदवा। जमानिया स्थित132 केवी विद्युत उपकेंद्र में आई तकनीकी खराबी के चलते अमड़ा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 130 गांवों की विद्युत आपूर्ति शनिवार दिन के 12 बजे तक ठप रही। गुरुवार से ही उपकेंद्र से जुड़े गांवों की बिजली आपूर्ति बंद है। 44 घंटे बिजली न मिलने से ग्रामीणों का जनजीवन अस्त- व्यस्त रहा। विभाग ने शनिवार की दोपहर 12 बजे वैकल्पिक व्यवस्था कर बिजली आपूर्ति आरंभ करा दी है।
विज्ञापन

अमड़ा विद्युत उपकेंद्र को गाजीपुर जनपद के जमानिया तहसील स्थित 132 केवी उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति की जाती है। गुरुवार की शाम चार बजे के लगभगबरुइन गांव के पास 33 हजार विद्युत लाइन का तार टूट जाने से समूचे क्षेत्र की आपूर्ति बाधित हो गई थी। कर्मचारियों ने गड़बड़ी ढूंढना शुुरू की तो पता चला कि पई और बरुइन गांव के पास तार और इंसुलेटर क्षतिग्रस्त हो गया है। शाम होने के बाद भी आपूर्ति बहाल न होने पर ग्रामीण विद्युत विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों का फोन घनघनाने लगे। विद्युत विभाग के जेई ने बताया कि कर्मियों ने शुक्रवार को टूटे तार व क्षतिग्रस्त इंसुलेटर को शुक्रवार की शाम ही दुरुस्त कर लिया था पर आपूर्ति बहाली के समय जमानिया उपकेंद्र में तकनीकी खराबी आने से आपूर्ति आरंभ नहीं हो सकी है। वैसे दोपहर के12 बजे दिलदार नगर फीडर में जोड़कर अमड़ा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गांवों में आपूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें