चंदौली। रार्बटसगंज सांसद मंगलवार को कलेट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। इस दौरान चकिया क्षेत्र में विद्युतीकरण की खराब प्रगति पर काफी नाराज हुए। उन्होंने कहा कि सरकार हर गांव को विद्युतीकरण से जोड़ रही है। जबकि यहां पर स्थिति यह है कि अधिकारी रुचि नहीं ले रहे है।
चकिया क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांव में अभी तक विद्युतीकरण का कार्य नहीं किया गया है। वहीं खराब सड़कों पर पीडब्लूडी विभाग का रवैया ठीक न होने पर सांसद छोटेलाल खरवार ने नाराजगी जताई। इस दौरान सांसद के निशाने पर बिजली विभाग रहा। इस दौरान सीडीओ अभय कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।