फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक के एकाउंट से भतीजे ने निकाले सवा दो लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
इलिया (चंदौली)। थाना क्षेत्र के केरायगांव निवासी कैलाश नाथ पांडेय के एटीएम से भतीजे ने 22 बार में दो लाख 25 हजार रुपये निकाल लिए। कैलाशनाथ की मौत 16 सितंबर 2017 को हो गई थी। उसके बाद उनकी पत्नी सरस्वती देवी ने बैंक एकाउंट बंद नहीं कराया था। आरोप है कि भतीजे ने एटीएम चोरी कर रुपये निकाल लिए। सरस्वती की तहरीर पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। हालांकि अभी तक आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

केरायगांव निवासी किसान कैलाश पांडेय का निधन 16 सितंबर 2017 को हो गया था। मृत्यु के पूर्व उनका बैंक एकाउंट शहाबगंज स्थित यूनियन बैंक की शाखा में था। मृत्यु के बाद पत्नी सरस्वती देवी ने एकाउंट बंद नहीं कराया था। आरोप है कि इस बीच घर में रखें बैंक एटीएम को भतीजे ने चुरा लिया और 26 सितंबर 2017 से 31 मार्च 2018 के बीच उसने 22 बार में खाते से 2 लाख 25 हजार निकाल लिए। एटीएम कार्ड न मिलने पर पासबुक लेकर जब सरस्वती देवी 10 अप्रैल को यूनियन बैंक के शहाबगंज शाखा पहुंची तो एकाउंट में बैलेंस शून्य देख कर उसके होश उड़ गए। शाखा प्रबंधक से पूछने पर बताया टोटल 2 लाख 25 हजार रुपए निकाल लेने की जानकारी दी। सरस्वती देवी ने शहाबगंज थाने पहुंच कर भतीजे के खिलाफ तहरीर दी है। इसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। सरस्वती देवी ने एसपी को भी पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें