फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम ने बदली करवट बदली छाई हुई हल्की बूंदा बांदी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय। मौसम ने करवट बदली है। इससे सोमवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। सुबह हल्की बूंदा बांदी भी हुई। इससे ठंड में इजाफा हुआ है। किसानों की माने तो बारिश होने पर गेहूं, चना, अरहर को फायदा हो सकता है लेकिन सिर्फ बदली छाई रही तो सरसो में माहो का प्रकोप बढ़ेगा। मौसम में अचानक परिवर्तन से बीमारों की संख्या में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

वसंत ऋतु में ठंड में कमी आने और गर्मी में इजाफा होने से लोग चिंतित होने लगे थे। इस बीच रविवार की रात से मौसम ने करवट बदली और आसमान में बादल छाने लगे। सुबह ठंडी हवाओं के बीच हल्की बूंदा बांदी हुई। इससे पारा में गिरावट आई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा। दस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलती रही। सुबह हल्की बूंदा बादी हुई लेकिन दिन बार बादल छाए रहे। बरहनी ब्लाक के असना निवासी नरेन्द्र सिंह, कम्हरिया निवासी अनिल सिंह, भदखरी निवासी राजेश सिंह, वसंतपुर निवासी विजय बहादुर पांडेय, अदसड़ निवासी अशोक कुमार, अरंगी निवासी टप्पू सिंह आदि किसानों का कहना है कि बारिश होने पर गेहूं, चना आदि फसलों को कुछ फायदा होता लेकिन सिर्फ बादल छाए रहने से सरसो में माहो का प्रकोप बढ़ेगा। दूसरी तरफ अचानक मौसम परिवर्तन से लोग बीमार होंगे। पूर्व मध्य रेलवे मंडलीय रेलवे चिकित्सालय के वरिष्ठ बाल रोग विशेष डॉ. सीएस झा ने बताया कि मौसम परिवर्तन का बच्चों को अधिक असर पड़ता है। बच्चों को गर्म कपडे़ पहनाए रखना जरूरी है। हल्की बीमारी की शिकायत पर भी चिकित्सकों की सलाह लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें