फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में ओडीएफ को लेकर शासन में भेजे जा रहे है फर्जी आकडें

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। नौगढ विकास खंड में पंचायत विभाग ने छह गांवों को कागज पर ओडीएफ घोषित कर इसकी फर्जी रिपोर्ट शासन को भेज दिया। इसका खुलासा उस समय हुआ जब नौगढ़ विकास खंड में ओडीएफ हुए इस गांव की जानकारी के बाद अन्य गांवों को ओडीएफ घोषित कराने के लिए सरकार से दबाव आया तो सरकारी महकमा इस गांव से सीख लेने के लिए ग्रामीणों की कार्यशाला का आयोजन किया। जिससे बाद यहां के इस फर्जीवाड़ा का राज खुल गया। इसका भौतिक सत्यापन कराया गया तो इन गांवों में शौचालयों का निर्माण पूर्ण नहीं मिला।
विज्ञापन

भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत मिशन को सरकारी तंत्र ही चूना लगा रहे हैं। फर्जी आंकडे पेश कर सरकार के लिए सिरदर्द बन रहे हैं। हुआ यह कि नौगढ़ विकास खंड के छह गांवों जिसमें सेमरा अराजी, विंदरवां, पंडी, केल्हड़िया, पड़रिया व भदही को पिछले अक्तूबर व नवंबर माह में ओडीएफ घोषित कर दिया गया। इन गांवों में रहने वाले प्रत्येक परिवार के पास शौचालय कागज पर बना हुआ दिखाया गया है। इसमें सेमरा अराजी में कुल 07, विंदरवां में 37,पंडी में 21, केल्हड़िया में 09, पड़रिया में 29 व भदही में 09 परिवार है। पंचायत विभाग द्वारा इन गांवों में शत प्रतिशत शौचालय का निर्माण कराते हुए गांव को ओडीएफ घोषित कर दिया गया। इन छह गांव के ओडीएफ घोषित होने की जानकारी के बाद शासन से अन्य गांव को भी ओडीएफ घोषित कराए जाने का लक्ष्य विभाग के पास रखा गया। नौगढ़ क्षेत्र में ओडीएफ के प्रति कार्य होने पर सभी की निगाह आकर्षित करने लगी। जब इसका भौतिक सत्यापन नौगढ़ के बीडीओ रमेश यादव द्वारा कराया गया तो पता चला कि इन गांवों में शौचालय का निर्माण पूर्ण नहीं हो पाया है। जिसकी रिपोर्ट खंड विकास अधिकारी ने सीडीओ को सौंप दिया है। इस संबंध में सीडीओ डा. अभय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नौगढ़ के साथ-साथ जिले के हर विकास खंड के ओडीएफ गांवों का सत्यापन कराया जाएगा जो पूर्ण रूप से ओडीएफ नहीं है। उसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। जहां पूर्ण नहीं उसे पूर्ण कराया जाएगा। कहा कि फर्जी रिपोर्ट भेजने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों पर जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें