मुगलसराय। बाक्सिंग खिलाड़ियों के हौसलों को बुलंद करने के लिए शुक्रवार को चंदौली बाक्सिंग संघ के महासचिव एवं क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष कुमार नंद जी ने उनमें फाईटिंग ग्लब्स, बैग पंचिंग ग्लब्स का वितरण किया । इस दौरान उन्होंने कहा कि एक अच्छे खिलाड़ी के अंदर हमेशा रिंग में लड़ने की जिद होनी चाहिए। जो उसे विजयी बनाती है।
उन्होंने बाक्सिंग खिलाड़ी नीलम चौहान, रोहित यादव व दिव्यांश को किट प्रदान की । वहीं यूपी टीम में मामूली अंको से चयन से महरूम रहने वाले खिलाड़ियों का हौसला भी खूब बढ़ाया। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में जिले के एक भी खिलाड़ी प्रतिनिधित्व नहीं होने से उन्हें भी इस बात का मलाल है। लेकिन इस तरह से निराश होकर कभी भी जीत हासिल नहीं हो सकेगी। उन्होंने खिलाड़ियों में जोश भरते हुए बाक्सिंग के सम्राट मोहम्मद अली के बारे में सबको बताया। कहा कि रिंग में उतरते ही मोहम्मद अली कहर बनकर सामने वाले खिलाड़ी पर टूट पड़ते थे। लड़ते रहने की जिद ही उनके सफलता का कारण बनती थी।