चकिया। क्षेत्र पंचायत चकिया की बैठक सोमवार को ब्लाक सभागार में ब्लाक प्रमुख शिवेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। जिसमें वन विभाग द्वारा गरीबो को दिये जाने वाले प्रधानमंत्री ग्रामीण आवासो के निर्माण को रोके जाने की निंदा का प्रस्ताव सर्वसम्मति पारित किया गया। बैठक में विकास कार्यो से संबन्ध में 355 प्रस्ताव क्षेत्र पंचायत सदस्यो ने प्रस्तुत किये। जिसमें सभी को स्वीकार कर लिया गया।
बैठक के आरंभ में क्षेत्र पंचायत की बैठक में पिछली कार्यवाही की पुष्टि, राज्य वित्त आयोग, मनरेगा, सांसद, विधायक निधि, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, स्वच्छ शौचालय, पेयजल तथा आपूर्ति के साथ ही निर्धारित एजेंडे पर विचार विमर्ष किया गया। खंड विकास अधिकारी सरिता सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना तथा मनरेगा के तहत कराए जाने वाले विकास कार्यो के बावत सदस्यो को विस्तृत जानकारी दी। उन्होने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियो के आवास वन क्षेत्र के आसपास के गांवो में बनवाने पर आ रहे गतिरोधो के बारे में जिलाधिकारी द्वारा जारी किये गये दिशा निर्देशों के बावत विस्तार से बताया। क्षेत्र पंचायत की बैठक में वरिष्ठ क्षेत्र पंचायत सदस्य सुधाकर कुशवाहा ने वन विभाग पर बड़े अतिक्रमण कारियो के विरुद्ध नरम रुख अख्तियार करने तथा गरीबों के आवास बनवाने में रोक लगाने की आलोचना की तथा सभी अतिक्रमण हटाने के बाद ही आवास योजना को रोकने की मांग उठाई। जिसका सदन ने सर्व सम्मति से समर्थन किया। वही उन्होने सहकारी समितियों के जर्जर भवनो के जिर्णोद्धार के लिए धन देने एवं सीडीपीओ कार्यालय के नवीनीकरण की भी मांग उठाई। जिसका ब्लाक प्रमुख ने समर्थन करते हुए धन आवंटित करने का आश्वासन दिया। प्रधान संघ के अध्यक्ष बब्बन यादव ने चौदहवें वित्त आयोग का खाता खुलवाने तथा ब्लाक परिसर में सामूहिक शौचालय बनवाने की मांग की। जिसे सर्व सम्मति से स्वीकार कर लिया गया। एडीओ पंचायत नीरज सिन्हा ने स्वच्छता अभियान के प्रति जागरूकता लाने एवं शौचालय निर्माण में तेजी लाने की अपील की। बैठक में विधायक प्रतिनिधि अश्वनी दूबे, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र राव, सीडीपीओ सुरेश गुप्ता, रेंजर ताराशंकर यादव, पशु चिकित्सा अधिकारी एके मिश्रा, सुचित पटेल, क्षेत्र पंचायत सदस्य रविंद्र पटेल, बाबूलाल, राम गुप्ता, विश्वंभर मौर्या, अवनीश द्विवेदी, प्रधान दीनानाथ मौर्या, बंशीधर चौहान, जितेंद्र सिंह, पप्पू बाबा, मंगल बिंद, गुड्डु प्रधान, सुरेंद्र द्विवेदी, धीरज पटेल, विनोद, त्रिदेव सिंह सहित तमाम क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं प्रधान मौजूद रहे। संचालन एडीओ पंचायत नीरज सिन्हा ने किया।