फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर हो ही गया शेख चिल्ली का ब्याह

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

मुगलसराय। लोक कलाओं को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से एक से तीन अक्टूबर तक नगर के अमोघपुर स्थित पंचायत भवन में उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केेंद्र इलाहबाद की ओर से लोक नाट्य समारोह का आयोजन किया गया है। इसके पहले दिन रविवार को शेख चिल्ली का ब्याह नामक नाटक का मंचन किया गया।
विज्ञापन

उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केेंद्र इलाहबाद की ओर से लोक नाट्य समारोह में मंचन किए गए नाटक शेख चिल्ली का ब्याह का निर्देशन संतोष पांडेय ने किया जो कि मध्यप्रदेश के सागर के रहने वाले हैं। निर्देशक के अनुसार इस नाटक की कहानी जो कि शेख चिल्ली के ब्याह पर आधारित है। इस दौरान वह अनेक कारनामें कर देता है। शेख चिल्ली के किरदार ने दर्शकों को खूब हंसाया। नाटक के अंत में उसके मूर्ख होने के बाद भी उसकी कोशिश कामयाब होती है और उसका ब्याह हो जाता है। शादी होने के बाद वह सुधर जाता है और अपने काम धंधे में लग जाता है। आयोजक ने बताया कि इसी प्रकार भिखारी ठाकुर द्वारा लिखित विदेसिया नाटक का मंचन दो अक्तूबर को एवं तीन अक्तूबर को मेवाड़ के उत्तराधिकारी अमर सिंह राठौर पर आधारित नौटंकी की प्रस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें