फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियमित कटौती ने बढ़ाई डीजल की खपत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कंदवा। धान का कटोरा कहे जाने वाले चंदौली जनपद के किसान बिजली की किल्लत और नहरों में पानी न होने के चलते काफी परेशान हैं। नहरों में पानी न आने और बिजली के गुल रहने के चलते किसानों को रेड़ा पर पहुंच चुकी अपनी फसल को बचाने के लिए किसान पंपिंग सेटा डीजल से चला रहे हैं। इससे खेेती की लागत बढ़ रही है और इससे किसानों में सिंचाई और बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश है।
जिले में मानसून की विफलता के बाद नहरों ने भी धोखा दे दिया है। इस समय में जहां नहरें बेपानी हैं। दूसरी तरफ बिजली की अनियमित कटौती किसान परेशान हैं। किसान रेड़ा ले रही धान को बचाने के लिए डीजल से पंपिंग सेट चला रहे हैं। किसान सतीश सिंह , हरीश सिंह , नीरज सिंह , कामेश्वर राय , देवेंद्र राय ,रमेश राय , कृष्णानंद चौबे , डब्बू दूबे आदि का कहना है कि बिजली गुल रहने ,नहरों में पानी न रहने और डीजल के दाम बढ़ने से खेती की लागत लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

बिजली के अभाव में राजकीय नलकूप बनें शो पीस
कंदवा(ब्यूूूरो)। लो वोल्टेज ,मरम्मत व रख रखाव और कम बिजली आपूर्ति के चलते अमड़ा विद्युत उपकेंद्र से सम्बद्ध 70 राजकीय नलकूप केवल शोपीस साबित हो रहे हैं ।
सैयदराजा। नगर में अनियमित बिजली कटौती से से नाराज लोगों ने शुक्रवार की देर रात रामलीला मैदान के समीप जीटी रोड पर प्रदर्शन किया। लोगों ने चक्का जाम कर दिया और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने बिजली विभाग के एक्सईएन से वार्ता कर समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया और इसके बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन

वर्तमान में उमस भरी भीषण गर्मी व तेज धूप से लोग परेशान हैं। इस बीच बिजली विभाग भी मनमानी पर उतर आया है। नगर में अनियमित कटौती से लोग परेशान हो गए हैं। बिजली आपूर्ति व्यवस्था को ठीक रखने के लिए जीटी रोड के किनारे लगे तारों केे बदला जा रहा है। इस वजह से प्रतिदिन दिन भर लाइन काट दी जा रही है। आरोप है कि विभागीय कर्मचारी जहां तार नहीं बदले जा रहे हैं, वहां की भी लाइन काट दे रहे हैं। शुक्रवार को दिन भर कटौती के बाद शाम को बिजली आपूर्ति शुरू हुई लेकिन धू धू कर केबिल जल गया और पूरे नगर में फिर से अंधेरा हो गया। रात दस बजे लोगों का गुस्सा आसमान पर पहुंच गया और वे प्रदर्शन के लिए सड़क पर उतर आए। चक्का जाम की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ओझा ने एक्सईएन से वार्ता के बाद समस्या का स्थाई समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस पर लोग शांत हुए और जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें