फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर और नाले में डूबकर युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मुगलसराय । जनपद के दो थाना क्षेत्रों में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई । पहली घटना सोमवार की रात अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नरायनपुर स्थित बड़ी नहर में हुई । जिसमें मनोहर राम नामक युवक की डूबकर मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना मंगलवार की सुबह मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र की हैं जहां सोनू खरवार नामक युवक की नाले में डूबने से मौत हो गई । सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिए और आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया ।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत न्यू महाल स्थित बड़े नाले में शव बहते देख लोगों में सनसनी फैल गई । इसके बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी । बाद में जब शव को नाले से बाहर निकाला गया तो उसकी शिनाख्त सोनू खरवार नामक युवक के तौर पर हुई । लोगों के अनुसार सोनू पास में ही एक मकान में अपने भाई व भाभी के साथ रहता था । बताया कि मंद बुद्धि होने के साथ ही उसे अक्सर मिर्गी का दौरा भी पड़ा करता था । लोगों के आशंका जताई की नाले के समीप खड़ा होने के दौरान दौरा पड़ने के चलते वह नाले में गिर गया होगा वहीं सुबह का आसपास किसी ने इस ध्यान नहीं दिया होगा। नियामताबाद संवाददाता के अनुसार अलीनगर थाना अंतर्गत जफरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र निवासी स्व. प्रकाश राम के पांच पांच पुत्रों में तीसरे नंबर का पुत्र मनोहर राम ( 18 ) सोमवार की रात टूट हुए पुल से अपने घर की ओर जा रहा था कि उसका पैर फिसल गया और वह नहर में चला गया । काफी देर तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो लोगों ने उसे काफी ढूंढने का प्रयास किया । बाद में पुलिस को सूचना दी और लोगों ने उसे नहर में तलाशना शुरू किया लेकिन पानी का तेज बहाव और अंधेरा होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी । इसके बाद लोगों ने नहर का पानी बंद करा दिया । मंगलवार की सुबह लगभग नौ बजे नहर में तलाशने पर उसका शव बरामद कर लिया गया ।दोनों घटनाओं के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें