फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नो पार्किंग जोन में खड़ी 20 सवारी वाहनों को किया सीज, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर में नो पार्किंग जोन में सवारी वाहनों को खड़ा करके सवारी भरने का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। जिसके चलते आए दिन शहर में भीषण जाम लगता है। आईजी के. सत्यनारायण के आदेश के बाद नगर में काली मंदिर के पास सड़क को नो पार्किंग जोन घोषित किया गया है। पुलिस के लाख मना करने के बाद भी वहां सवारी वाहनों को खड़ा करने सवारी भरने का कार्य हो रहा था। जिसपर मंगलवार को यातायात पुलिस की ओर से सवारी वाहनों के खिलाफ मंगलवार को कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस ने 20 वाहनों को सीज किया। विभाग की ओर से की गई इस कार्रवाई से सवारी वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति बनीं रही। इस दौरान यातायात प्रभारी निरीक्षक श्यामजी यादव समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। यातायात प्रभारी ने बताया कि यातायात नियमों को तोड़ने और अवैध पार्किंग में सवारी वाहन खड़ी करने वालों पर अब लगातार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें