फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिकों को लेकर पीडीडीयू जंक्शन से गुजरी बीस ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। लॉकडाउन की वजह से देश के विभिन्न राज्यों में फंसे प्रवासी श्रमिकों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन लगातार जारी है। बुधवार को भी 20 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से तीस हजार से अधिक श्रमिक गंतव्य के लिए रवाना हुए। इस दौरान स्टेशन पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे। वहीं मंगलवार को हुए हंगामा के बाद बुधवार को श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में खाना परोसने का तरीका बदला नजर आया।
विज्ञापन

मंगलवार को श्रमिक स्पेशल ट्रेन में खाना वितरण को लेकर विवाद हो गया। वाणिज्यकर्मियों ने स्टेशन निदेशक हिमांशु शुक्ला पर अपशब्द कहने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया था। हो हल्ला के बाद शाम को डीआरएम पंकज सक्सेना ने व्यवस्था परिवर्तित करते हुए श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में खाना वितरण की जिम्मेदारी डीसीएम को सौंप दी थी। वहीं अन्य दिनों की अपेक्षा बुधवार को कम श्रमिक स्पेशल ट्रेनें गुजरी। इससे भी खाना वितरण में आसानी हुई। बुधवार को दिल्ली, बंगलूरू, अहमदाबाद, हरियाणा, महाराष्ट, तमिलनाडू के चेन्नई सेंट्रल, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक सहित विभिन्न राज्यों में फंसे 30 हजार से अधिक श्रमिकों को लेकर लगभग बीस श्रमिक स्पेशल ट्रेनें बिहार के दानापुर, पूर्णिया, कटिहार, बापूधाम, बरौनी, किशनगंज, गया, सहरसा, अरसिया, आरा, बक्सर सहित विभिन्न जिलों के लिए गई। ट्रेनों के स्टेशन पर पहुंचने पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे। चालक के केबिन और गार्ड बोगी को सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें