फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों में चोरी के 20 लाख के माल बरामद

Tue, 05 Jan 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
 स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन और चार के बीच चेकिंग के दौरान नशीले पाउडर और भारी संख्या में मोबाइल के साथ एक चोर जीआरपी के हत्थे चढ़ गया। चेकिंग के दौरान उसके पास से 14300 रुपये भी बरामद हुए। जीआरपी के अनुसार बरामद सामानों की कीमत लगभग बीस लाख रुपये से अधिक है।
विज्ञापन



रेलवे स्टेशन पर सोमवार की भोर में जीआरपी संदिग्धों की जांच कर रही थी। जांच के दौरान जैसे ही पुलिसकर्मी प्लेटफार्म नंबर तीन और चार पर चेकिंग करते हुए ब्रिज के पास पहुंचे कि एक व्यक्ति बैग लेकर संदिग्धावस्था में आता दिखाई दिया। पुलिस को अपनी ओर आते देख बैग उठाकर भागने लगा कि जवानों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। बैग में रखे सामानों के बारे में पूछताछ करने पर पकड़ा गया, युवक जब कुछ नहीं बता सका तो जवानों ने बैग की तलाशी ली। तलाशी में काफी संख्या में मोबाइल और लगभग 120 ग्राम नशीला पाउडर पाकर जवान उसे जीआरपी थाने ले आए। बैग में मिले मोबाइल की गिनती करने पर कुल 38 नग मोबाइल बरामद हुए, जिसमें 32 आईफोन, एक सोनी, दो एचटीसी और तीन अन्य कंपनियों के मोबाइल मिले। बैग में रखे चौदह हजार तीन सौ रुपये भी जीआरपी को मिले।

पूछताछ करने पर पहले तो अभियुक्त ने अपना नाम तनवीर आलम उर्फ आरजू निवासी मुस्लिम मौहाल थाना मुगलसराय निवासी बताया। बरामद मोबाइल के बारे में पूछताछ करने पर पहले तो वह इधर उधर करता रहा लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने सभी मोबाइल आईफोन ट्रेनों से चोरी किए गए है। चोरी करने वालों में उसके दो और साथी शौकत और फिरोज हैं। बताया कि हमलोग आउटर पर रात्रि के समय चलती ट्रेन में चढ़ जाते हैं और यात्रियों का बैग, मोबाइल और अन्य सामान लेकर कूदकर भाग जाते हैं। कई यात्रियों को उन्होंने जहरखुरानी और लूट का भी शिकार बनाया है। पुलिस को उसने बताया कि वे लोग किसी शमीम नाम के व्यक्ति को मोबाइल बेचते हैं और इस आरोप में वह पूर्व में भी जेल जा चुका है। जीआरपी प्रभारी त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त को सुसंगत धाराओं में चालान कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। तनवीर द्वारा बताए गए अन्य लोगों की भी साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें