फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कंटेनर से 20 मवेशी बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। अलीनगर पुलिस ने रविवार की रात सिंघीताली के पास एक कंटेनर से 20 मवेशी बरामद किया। इस दौरान तीन पशु तस्कर भी गिरफ्तार किए गए।
विज्ञापन


अलीनगर थाने की पुलिस नेशनल हाईवे पर सिंघीताली के समीप रविवार की रात जांच कर रही थी। इस दौरान बिहार की तरफ जा रहे एक कंटेनर को रोका तो वाहन चालक और उस पर सवार दो लोग भागने लगे। इस पर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान कंटेनर से 20 मवेशी बरामद हुए। आरोपियों की पहचान औरैया जिले के अजीतमल थाना क्षेत्र के दलेल नगर निवासी बेताब आलम, बिहार के गया जिले के आमस थाना क्षेत्र के हामजापुर वारिशनगर निवासी मोहम्मद अरमान और हामजापुर नूरी मस्जिद निवासी मुहम्मद आतिफ के रूप में हुई। अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद मिश्र ने बताया कि तस्करों ने कानपुर से कंटेनर में पशु लादकर पश्चिम बंगाल ले जा रहे थे।

रूबीना।- फोटो : mathura

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें