फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 1.97 लाख परिवारों को मिलेगी मुफ्त रसोई गैस

विज्ञापन
चंदौली कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम देखतीं उज्ज्वला की लाभा​र्थी। प्रशासन
विज्ञापन
चंदौली। दीपावली पर उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को प्रदेश सरकार ने मुफ्त रसोई गैस की सौगात दी है। जिले के 1,97,521 लाभार्थियों को इसका लाभ मिलेगा। सोमवार को लखनऊ स्थित लोकभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निशुल्क गैस रिफिलिंग के लिए लाभार्थियों को चेक वितरित किए। कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट सभागार में सजीव प्रसारण किया गया। यहां जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक भी दिए गए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने मुख्यमंत्री का संबोधन सुना और देखा। इस दौरान बताया गया कि जिले में उज्ज्वला योजना के कुल 1,97,521 लाभार्थी हैं। सभी को निःशुल्क गैस रिफिलिंग की सुविधा का लाभ मिलेगा। सरकार की इस पहल से त्योहार के दौरान लाभार्थी परिवारों को रसोई गैस के खर्च में राहत मिलने की उम्मीद है।
कार्यक्रम में मुगलसराय और चकिया विधायक के प्रतिनिधि, चकिया नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, एडीएम राजेश कुमार, बीएसए सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और लाभार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें