फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

धानापुर। जनपद में मेडिकल कॉलेज के नाम पर आया धन दूसरे जनपद में जाने की सूचना से नाराज किसान युवा शक्ति व मेडिकल कॉलेज संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं व नौजवानों ने सोमवार को कस्बा स्थित शहीद पार्क में प्रदर्शन किया। साथ ही बैठक कर मेडिकल कॉलेज के नाम पर आए 81.85 लाख रुपये वापस जाने और शेष लगभग 1.2 करोड़ खर्च होने पर सवाल पूछे।
विज्ञापन

कहा कि राजनीति के चक्कर में मेडिकल कॉलेज गैर जनपद चला गया। राजनीतिक खींचतान में जनपद का बहुत बड़ा नुकसान कर दिया है। इसकी भरपाई नामुमकिन है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से मिर्जापुर गए मेडिकल कॉलेज को वापस धानापुर मंगाने की मांग की है। कहा कि कॉलेज निर्माण के नाम पर आया धन वापस क्यों गया और निर्माण के नाम पर एक करोड़ से अधिक की धनराशि कहां खर्च कर दी गई, इसे कौन बताएगा। प्रदर्शन करने वालों में अंजनी सिंह, अरमान खान, शेषनाथ यादव, संजय कुशवाहा, प्रिंस मौर्य, गुल्लू यादव, नवीन प्रजापति, रविशंकर खरवार, सद्दाम, सुजीत राम, विजय राम, विजय राय, अनिल राय, दानी बिंद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें