फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राउटर जलने के कारण नौगढ़ डाकघर का कार्य प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। जनपद के सर्वाधिक पिछड़े तहसील में राउटर जलने से डाकघर की सेवा दो महीने से प्रभावित है। इससे तहसील के उप डाकघर मजगाई, शमशेरपुर, चकरघट्टा व अमदहा पोस्टआफिसों भी आवर्ती खाता रजिस्ट्री का कार्य भी बंद है। वहीं डाकघरों में ग्रामीणों से डाककर्मियों की कहासुनी भी हो रही है लेकिन विभागीय उच्चाधिकारी मौन है। नौगढ़ तहसील के तहत विभिन्न उप डाकघरों में संचालित आवर्ती खाताओं के अलावा डाकघर को मिलाकर पंद्रह सौ से अधिक खाताधारक हैं जिनका लेन-देन का कार्य दो महीने से प्रभावित है। ग्रामीण रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट और पार्सल करने के लिए चकिया, मुगलसराय या फिर सोनभद्र के डाकघरों का चक्कर काटने को विवश हैं। बाघी गांव के सुनील कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्कीम सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अपनी बेटी का खाता खुलवाने गए तो डाकपाल ने बताया कि अभी खाता नहीं खुलेगा। तेंदुआ गांव के इंद्रजीत भारती पत्रों का लिफाफा लेकर दो सप्ताह से डाकघर का चक्कर लगा रहे हैं। डाककर्मी बोल रहे हैं कि राउटर बनने के बाद ही रजिस्ट्री हो पाएगी। क्षेत्र के युवा नेता जसवंत सिंह यादव ने इस गंभीर समस्या के निदान के लिए प्रवर अधीक्षक वाराणसी मंडल को मोबाइल से जानकारी दी तो उन्होंने एक सप्ताह में राउटर बनाने की बात कही लेकिन दो माह बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। नौगढ़ डाकघर के पोस्टमास्टर जितेंद्र कुमार ने बताया की राउटर बदले जाने के लिए आ चुका है। इंजीनियर के आते ही राउटर बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें