फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहित्यकार डॉ. नामवर सिंह को याद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालपुर/नईबाजार। प्रख्यात आलोचक साहित्य के श्लाका पुरुष चंदौली की माटी के सपूत डॉ. नामवर सिंह के निधन से जिले भर में शोक की लहर है। गुरुवार को अलग अलग स्थानों पर लोगों ने नामवर सिंह को याद किया। जहां उन्होंने प्राथमिक शिक्षा ग्रहण की थी, कमालपुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने दो मिनट का मौन रख कर मतृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कमालपुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निर्माण 1904 में हुआ था। वर्ष 1937-38 में इसी मीडिल स्कूल में पढ़ते थे। कहा कि वे स्कूल की प्रतियोगिता में वे अंत्याक्षरी खेलते थे। शोक सभा में प्रभारी प्रधानाध्यापिका सुषमा यादव, मनोज कुमार, रंजित कुमार, आशुतोष, साधना गुप्ता, राजकेशर यादव, रणजीत यादव रहे। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय जीयनपुर गांव में शोक सभा की गई। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका सुमन देवी, सहायक अध्यापक राधेश्याम, राघवेन्द्र सिंह, विनोद सिंह,राजमुनी देवी, प्रतिमा देवी, चिंता देवी, प्रसिद्ध सिंह रहे। इसी तरह अवाजापुर प्राथमिक विद्यालय जहां नामवर सिंह अपने शिक्षक पिता नागर सिंह के विद्यालय मे कक्षा तीन तक पढाई किया। उस विद्यालय मे उदय प्रताप सिंह, देवानंद यादव, पार्वती पांडेय, मनीष कुमार, गुड्डू राम, मनीष पांडेय, मनोज कुमार, मुकेश, नन्हें बाबू, एल उमाशंकर सिंह रहे। इसी तरह नामवर सिंह के पैतृक मकान मे ग्रामीणों ने मोमबत्ती जला कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस मौके पर बहादुर सिंह, प्रसिद्ध नारायण सिंह, जामवंत राजभर, रामा प्रजापति,रामविलास भोले सिंह, चंद्रशेखर प्रजापति, अभिषेक कुशवाहा, विकास, राकेश कुमार, अजीत यादव, शुभम सिंह , शंकर राम, महातिम सिंह, बब्बन सिंह रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें