फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होगी पूनम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। नन्हीं चींटी दाना जब लेकर चलती है चढ़ती दिवारों पर सौ बार गिरती है। मन का विश्वास रबों सांस भरता है, गिर कर चढ़ना चढ़ कर गिरना नहीं अखरता है, आखिर उसकी मेहनत बेकार नहीं होती, कोशिश करने वालों की हार नहीं होती। यह कविता सदर विकास खंड के नेगुरा गांव की महिला मंगल दल अध्यक्ष पूनम पर सटीक बैठती है। वह महिला मंगल दल को जनपद की नहीं प्रदेश में दूसरे स्थान पर पहुंचाकर जनपद के गौरव को बढ़ा दिया है। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ लखनऊ में गुरुवार को स्वामी विवेकानंद यूथ एवार्ड से सम्मानित करेंगे। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से जनपद के ग्रामीण अंचलों में युवाओं व महिलाओं के विकास के लिए युवक मंगल दल व महिला मंगल दल का गठन किया गया है। इसमें कुल 734 ग्राम पंचायातों में अब तक कुल 250 महिला मंगल दल का गठन हुआ है। जहां सदर विकास खंड के नेगुरा गांव के महिला मंगल दल अध्यक्ष पूनम यादव ने सरकार की संचालित योजनाओं व समाजिक कार्यों में बेहतर कार्य करते हुए जनपद ही नहीं प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल कर जनपद के गौरव को बढाने का काम किया है। पूनम ने अल्प बचत, रक्तदान, परिवार कल्याण, स्वच्छता अभियान, खूलकूद व पौधरोपण में बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश में जनपद को नाम रौशन किया है। बेहतर प्रदर्शन करने पर युवा कल्याण महानिदेशालय लखनऊ में गुरुवार को मुख्यमंत्री युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए स्वामी विवेकानंद यूथ एवार्ड कार्यक्रम में महिलाओं व युवाओं को सम्मानित करेंगे। इसमें सदर विकास खंड के नेग़ुरा गांव के महिला मंगल दल अध्यक्ष पूनम यादव का नाम भी शामिल है। जिला युवा कल्याण अधिकारी रमेश प्रताप सिंह ने कहा कि नेगुरा गांव के महिला मंगल दल के अध्यक्ष पूनम यादव का चयन स्वामी विवेकानंद यूथ एवार्ड के लिए हुआ है यह जनपद के लिए गौरव की बात है। गुरुवार को मुख्यमंत्री पूनम को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें