फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के तीन केंद्रों में फेरबदल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा शुरू होने से पहले जिले के तीन परीक्षा केंद्रों में फेरबदल किया है। इन केंद्रों पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होने के लिए 764 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार शासन के निर्देश पर परीक्षार्थियों को 15-20 किमी लंबी दूरी को देखते हुए केंद्रों में फेरबदल किया गया है। डीआईओएस ने सभी प्रधानाचार्यों को परीक्षार्थियों को संशोधित प्रवेश पत्र देने के लिए निर्देश दिए हैं। पहले श्रीभगवानदास इंटर कालेज एकौना के हाईस्कूल और इंटर के परीक्षार्थियों का सेंटर आदर्श जनता इंटर कालेज चतुरीपुर को बनाया गया था। लेकिन दूरी को देखते हुए अब इस परीक्षा केंद्र के हाईस्कूल के परीक्षार्थियों को अब उसकी जगह राजकीय हाईस्कूल मूसाखाड़ और इसी केंद्र के इंटर के परीक्षार्थियों को भोलानाथ इंटर कालेज बोलीपुर शहाबगंज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जबकि चौधरी चरण सिंह इंटर कालेज शिकारगंज के हाईस्कूूल की बालिकाओं का परीक्षा केंद्र राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुसाखाड़ को बनाया गया था। अब इसके स्थान पर आदर्श जनता इंटर कालेज चतुरीपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। डीआईओएस डा. विनोद कुमार राय ने बताया कि छात्र-छात्राओं को परीक्षा केंद्र दूर होने से शासन स्तर पर इसमें फेरबदल किया गया है। जिन विद्यालयों के परीक्षार्थियों का केंद्र बदला है वहां के प्रधानाचार्यों को पत्र भेजकर बदले गए केंद्रों का प्रवेशपत्र जारी करने का निर्देश दिया गया है। ताकि परीक्षार्थियों को केंद्र तक पहुंचने में दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें