फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी में भींग रहा खुले में रखा धान, किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सकलडीहा। डीएम नवनीत सिंह चहल के निर्देश के बाद भी स्थानीय विपणन केंद्र प्रभारी की मनमानी से सैकड़ो किसानों के धान की खरीदारी नहीं हो सकी है। वहीं सोमवार की रात बारिश के बाद पानी में भींग रहे धान को लेकर भी किसान चिंतित है। उन्होंने और बारिश होने से पहले धान की खरीदारी कराने की मांग की है।
विज्ञापन

बीते नवंबर माह से करीब तीन सौ से अधिक किसानों ने क्रय केंद्र पर रजिस्ट्रेशन कराया है। रजिस्ट्रेशन के बाद तीसरा माह शुरू होने तक केवल 230 किसानों के धान की ही खरीददारी हो पाया है। शेष किसान आज भी खेत और खलिहान में पानी में भींग रहे धान को लेकर चिंतित है। वहीं क्रय केंद्र पर खरीदकर खुले में धान भींग रहा है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी खरीदारी में तेजी नहीं दिखा रहे हैं।विपणन निरीक्षक सलीम कुरैशी ने बताया कि तीन सौ से अधिक किसानों ने आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है। करीब 13 हजार कुंतल धान की खरीद हो चुकी है। जगह के अभाव में खरीदारी में विलंब हो रहा है। शीघ्र ही रजिस्ट्रेशन कराने वाले किसानों का धान खरीद लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें