फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी छात्राओं को कलम व कापी देकर किया विदा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कंदवा। क्षेत्र के बरहनी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में चल रहे तीन दिवसीय एल्युमिनाई अभिप्रेरणा शिविर के तीसरे व अंतिम दिन बुधवार को बालिकाओं को दहेज प्रथा, भ्रूण हत्या, सामाजिक भेदभाव व उत्पीड़न आदि कुरीतियों को दूर करने पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही 50 पुरानी छात्राओं को कापी व कलम देकर उनकी विदाई की गई। बरहनी एबीआरसी रामजी प्रसाद ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज के दौर में बालिकाएं किसी भी तरह बालकों से कम नहीं हैं। पढ़ाई व खेलकूद में वे बालकों को कड़ी टक्कर दे रही हैं। साथ ही इंजीनियर, डाक्टर, वैज्ञानिक, दार्शनिक आदि बनकर देश का नाम रोशन कर रही हैं। बावजूद इसके अभी भी कन्या भ्रूण हत्या का अभिशाप उन्हें झेलना पड़ रहा है। दहेज के लिए भी वधुओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। कहा कि छात्राएं अपनी पढ़ाई जारी रखें और समस्या आने पर उनसे तत्काल संपर्क करें। इसके पूर्व बालिकाओं ने देश भक्ति गीत, कविता, कहानी आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। इस मौके पर वार्डेन चंद्राकिरण सहित शिल्पी वर्मा, वर्तिका सिंह, कुमारी ऋतु, रीता पाल, शांति, रमावती, सुलेमान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें