पीडीडीयू नगर। नगर के मानस नगर स्थित केंद्रीय विद्यालय में अग्निशमन विभाग की टीम ने छात्रों और अध्यापकों के समक्ष अग्नि शमन के तरीके सिखाए। इस दौरान स्कूल की झाड़ियों में आग लगाकर उसे बुझाने और बच्चों को बचाने के तरीके बताए। इस दौरान बच्चों को आग के प्रकार और अलग अलग तरीके से बुझाने के तरीके समझाए।
अग्निशमन प्रभारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में टीम के सदस्य केंद्रीय विद्यालय पहुंचे। विद्यालय प्रांगण में स्कूल के 1200 बच्चे और 60 शिक्षकों के समक्ष विभिन्न प्रकार से लगने वाली आग तथा उसको बुझाने का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य सोमपाल एवं उप प्राचार्य मनीष कुमार यादव की देख रेख में झाड़ियों में वास्तविक आग लगाकर दो गाड़ियों से आग बुझाया। इस दौरान आग में फंसे घायल बच्चों को बाहर निकालने का प्रदर्शन किया गया। गैस सिलेंडर की आग, साधारण आग, कार्यालय में लगी आग, बिजली से लगी आग, पेट्रोल -डीजल से लगी आग सहित विभिन्न प्रकार की आग के बुझाने के संबंध में समझाया गया। बताया कि आग की सूचना पर सौ नंबर पर डायल करें। इस मौके पर समन्वय वरिष्ठ शिक्षिका सुधा श्रीवास्तव, आरबी सिंह, मनीष कुमार पांडेय, श्यामलाल सिंह, श्वेता किरण, डॉ. रजनीकांत, फायर ब्रिगेड की ओर से अनिल कुमार प्रसाद, फायर मैन रजनीश राय, कामेश्वर राय, सुबाष सिंह, संतोष कुमार यादव, संजय कुमार सिंह, खुर्शीद अहमद रहे।