चंदौली। राज्य पोषण मिशन की बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें शासन की ओर चलाई जा रही योजनाओं पर चर्चा की गई। वहीं मुख्य विकास अधिकारी डा. एके श्रीवास्तव ने डीपीआरओ उमाशंकर मिश्र एवं जिला पूर्ति अधिकारी सीमा सिंह द्वारा बैठक में प्रतिभाग न करने पर एक दिन का वेतन रोकने व कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों द्वारा बैठक में समय से प्रतिभाग व मासिक रिपोर्ट समय से नहीं कराया गया उनके खिलाफ कार्रवाई तय की जाएगी।
सीडीओ ने अफसरों को गोद लिए गए गांव में प्रतिमाह जाकर स्वयं स्थलीय निरीक्षण करने के साथ-साथ रिपोर्ट से अवगत कराने का निर्देश दिया। लापरवाही किसी अधिकारी द्वारा मिली तो कार्रवाई होगी। सुपोषण स्वास्थ्य मेला को स्वास्थ्य, शिक्षा, जिला कार्यक्रम विभाग, उपायुक्त स्वत: रोजगार विभाग मिलकर कुपोषण परिवार के घर-घर जाकर अपने विभाग से सम्बन्धित योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा बैठक में देर से आने पर जमकर फटकार लगाई। हिदायत दिया कि बैठक में समय से प्रतिभाग करें। बैठक में पहले से आए डिप्टी सीएमओ द्वारा सही जानकारी न देने पर जमकर फटकार लगाई। इस दौरान उप निदेशक कृषि विजय कुमार, सीएमओ पीके मिश्रा, बीएसए भोलेन्द्र सिंह, युवा कल्याण अधिकारी रमेश प्रताप सिंह आदि उपस्थित थें।