फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी पर दुर्व्यवस्थाओं से नाराज ग्रामीणों ने की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों के समय से नहीं आने और स्वास्थ्य कर्मियों पर मनमानी का आरोप लगा शनिवार को ग्रामीणों ने उसके खिलाफ विरोध जताया। दुर्व्यवस्थाओं पर नारेबाजी कर ग्रामीणों ने केंद्र पर स्वास्थ्य सेवाओं की सही व्यवस्था किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य केंद्रों पर सुविधा बढ़ाने के लिए तमाम तरह के प्रयास किए जा रहे है। बावजूद इसके केंद्र पर चिकित्सकों की लापरवाही और स्वास्थ्य कर्मियों की मनमानी से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। चिकित्सकों के समय से अस्पताल नहीं आने से मरीजों बिना उपचार के ही वापस लौट जा रहे हैं। आरोप लगाया कि कुछ चिकित्सक आवास से ही हास्पिटल चला रहे हैं, यहां तक की आवास पर ही दवाएं भी मरीजों को मिल जा रही है। नाराज ग्रामीणों ने दुर्व्यवस्था को लेकर जमकर नारेबाजी की। चेताया कि शीघ्र ही स्वास्थ्य सेवाएं सही तरीके से संचालित नही हुई तो ग्रामीण उग्र आंदोलन के लिये विवश होंगे। इस दौरान दुलारे कन्नौजिया, रोहित गुप्ता, शिव प्रजापति, अवधेश कुमार, आकाश, रामअवध, प्रिंस, सत्यदेव, तपेश्वर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें