फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल से मिला प्रतिनिधिमंडल, सौंपा मांगपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

धानापुर। क्षेत्र में गंगा नदी के कटान से परेशान ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को लखनऊ में समाजसेवी अंजनी सिंह के नेतृत्व में राज्यपाल राम नाईक से मिला। उन्होंने राज्यपाल को गंगा कटान और उच्च शिक्षा संबंधित मांग पत्र सौंपा। राज्यपाल ने संबंधित विभाग के जिम्मेदारों को समुचित कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सदस्यों ने गंगा कटान से प्रभावित गांव सैफपुर, रामपुर दिया, नौघरा, रायपुर, नरौली, अमादपुर, बड़ौरा, गुरैनी, कवालपुरा, प्रसाहता, कैली, कुंडा, तिरगावा गांव को बचाने के लिए गंगा में पड़े रेत को हटाने सैफपुर, कवालपुरा व गुरैनी के पास गंगा नदी के पास ठोकर और दीवार बनाने की मांग की। वही बंदी प्रखंड द्वारा सर्वे और प्रोजेक्ट तैयार करने के लिए 21 लाख 95 हजार रुपये के मांग को स्वीकृत करने की मांग की। इस पर राज्यपाल ने सिंचाई मंत्री को लिखित पत्र जारी किया। प्रतिनिधिमंडल ने इसके अलावा शहीद हीरा सिंह राजकीय महाविद्यालय में एमएससी की कक्षाएं शुरू कराने व महाविद्यालय में रिक्त चल रहे पदों पर नियुक्ति की मांग भी की। इसपर राज्यपाल ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति को मांगपत्र स्वीकृत करने हेतु अग्रसारित किया। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से अबुलकैश, प्यारे यादव, बचाऊ सिंह, नवीन सिंह, प्रदीप, सलगु यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें