चंदौली, शहाबगंज । चकिया- चन्दौली मार्ग पर अतायस्तगंज गांव के समीप बुधवार को मोटरसाइकल व कार की टक्कर हो गई। इस दौरान बाइक पर सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए वहीं कार अनियंत्रित होकर नहर में चली गई। बाद में ग्रामीणों ने दोनों घायलों उपचार के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र के लटाव गांव निवासी मनीष कुमार (22) व बृजेश कुमार (20) बाइक से शहाबगंज से घर जा रहे थे। इस दौरान जैसे ही दोनों अतायस्तगंज गांव के पास पहुंचे की तभी चंदौली की ओर से आ रही कार से बाइक की टक्कर हो गई। इससे बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। वहीं कार अनियंत्रित होकर कार नहर मे जा गिरी। गनीमत रहा कि नहर में पानी कम होने से कार सवार व्यक्ति बाल-बाल बच गया।