फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना कार्य कराए निकाल लिए सरकारी खजाने से चार लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली, सकलडीहा। विकास खंड के कई गांवों में कराए जा रहे कार्यों में जमकर सरकारी धन की लूट मची है। अभिलेखों में कार्य दिखा कर खातों से धनराशि निकाल ली जा रही है। आरटीआई के तहत मांगी गई सूचना में इस बात का खुलासा हुआ। पता चला कि धरहरा गांव में बिना तालाब खोदे मनरेगा खाते में चार लाख रुपये का भुगतान करा लिया गया है। खुलासा यह भी हुआ कि ऐसे खातों में मजदूरी का भुगतान किया गया है जो दवा व्यापारियों के हैं और आयकर भी जमा करते हैं। ब्लाक के धरहरा गांव में प्राथमिक विद्यालय के समीप स्थित तालाब में जिला पंचायत कोटे से वर्ष 2017 के जुलाई माह में कराया गया कच्चा काम दिखाया गया जबकि मौके पर कार्य हुआ ही नहीं। सामाजिक संगठन युवा संघर्ष मोर्चा के सदस्यों ने आरटीआई के माध्यम से इस कार्य की जानकारी व मस्टररोल की कापी मांगी। अपर मुख्य अधिकारी पंचायत विभाग ने जवाब में मस्टररोल की कापी भेजी तो इस घालमेल का पता चला। मनरेगा के तहत चार हजार 900 रुपए का भुगतान ऐसे लोगों के खाते में हुआ जो दवा व्यापारी हैं। इसके अतिरिक्त सूची में और भी ऐसे नाम शामिल हैं जिनकी आर्थिक स्थिति मजबूत है। बातचीत में उन्होंने स्वीकार किया कि मनरेगा के तहत खाते में आई रकम में से पांच सौ रुपए छोड़कर सारी राशि लोगों ने निकाल ली है। मोर्चा के शैलेंद्र पांडेय ने चेतावनी दी है कि सरकारी धन के इस लूट की जांच न की गई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें