फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवासीय परिसर निर्माण के लिए एसडीएम ने स्थलीय निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

नियामताबाद। मुगलसराय तहसील के अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए गोधना गांव में बनने वाले आवासीय परिसर के निर्माण के लिए सोमवार को एसडीएम मनोज सिंह ने अधीनस्थों व कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों संग स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने जमीन की स्थिति व उसपर होने वाले निर्माण कार्य का आंकलन किया। धनराशि मिलने के बाद पात्रों को चिह्नित करने के साथ ही जमीन की तलाश प्रशासन ने तेज कर दी है।
विज्ञापन

मुगलसराय तहसील के आवासीय परिसर के लिए पिछले दिनों शासन ने एक करोड़ की धनराशि अवमुक्त किया। इसके बाद प्रशासन ने तेजी दिखाते हुए आवासीय परिसर के शीघ्र निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों संग आरक्षित जमीन का निरीक्षण किया। इस संबंध में एसडीएम मनोज सिंह ने बताया कि शासन की ओर से धन अवमुक्त हो गया है। कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी के अभियंता जमीन का अवलोकन करने के बाद उसमें प्रस्तावित आवासों की रूपरेखा भी तैयार करेंगे। जो शासन को भेज जाएगा। इस मौके पर तहसीलदार हीरालाल, सहायक अभियंता एसके सिंह, अवर अभियंता सुंदरम मिश्रा, कानूनगो आशुतोष राय, लेखपाल शैलेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें