फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर चस्पा कर अवैध वेडिंग कराने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय। पूर्व मध्य रेलवे जोन के प्रमुख मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर खड़ी होने वाली ट्रेनों एवं प्लेटफार्मो पर कमसम रेस्टूरेंट संचालक द्वारा अवैध वेडिंग कराये जाने से संबंधित पोस्टर गुरुवार की सुबह किसी ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पर चस्पा कर दिया। पोस्टर में स्टेशन डायरेक्टर हिमांशु शुक्ला पर सांगगांठ से अवैध वेडिंग कराये जाने का आरोप है। बता दें कि ऐसा तीसरी बार है जब अवैध वेडिंग की शिकायत लेकर कुछ लोगों ने डीआरएम कार्यालय पर पोस्टर चस्पा किया है।
विज्ञापन

जोन के प्रमुख रेलवे स्टेशन मुगलसराय में 175 जोड़ी यात्री ट्रेनों का ठहराव होता है। लंबी दूरी की ट्रेनों के गुजरने के चलते स्टेशन पर खाद्य पदार्थों की बिक्री भी खूब होती है। नियमानुसार जिसे भी लाइसेंस दिया गया है वे किसी भी प्रकार से ट्रेनों में समान नहीं बेंच सकते। बावजूद इसके अवैध वेडिंग का कारोबार चल रहा है। गुरुवार को सुबह मुगलसराय स्थित मंडल रेल प्रबंधक के कार्यालय के बाहर एक पोस्टर चस्पा कर दिया गया। जिसमें कमसम रेस्तरां संचालक द्वारा अवैध तरीके से ट्रेनों और रेलवे प्लेटफार्म पर खाद्य सामग्री बेचवाये जाने का आरोप लगाया गया है। स्टेशन डायरेक्टर हिमांशु शुक्ला पर भी आरोप लगाया गया है। इस संबंध में मंडल रेल प्रबंधक किशोर कुमार ने बताया कि पंपलेट चस्पा करने की बात संज्ञान में है। इसकी जांच कराई जाएगी और यदि आरोप सही पाया गया तो कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें