पड़ाव। क्षेत्र के सेमरा स्थित सेंट अल हनीफ एजुकेशनल सेंटर के सभागार में गुरुवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को प्रबंध हाजी वसीम ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान आगामी वर्ष में भी वृहद स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रबंधक हाजी वसीम ने कहा कि सकारात्मक सोच रखने वाला इंसान हमेशा सफलता की तरफ अग्रसर रहता है तथा नकारात्मक सोच रखने वाले सफल नही हो पाते हैं और वह हमेशा संकुचित रहते हैं। कहा कि विद्यार्थियों को हमेशा सकारात्मक सोच रखना चाहिएं और अपनी भारतीय संस्कृति का अनुशरण करना चाहिए। इस दौरान कक्षा 11 और 12 के विज्ञान और वाणिज्य के छात्रों परीक्षा की तैयारियों के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान जमील अहमद, इरफान अहमद, साकिब, फरहा, संतोष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।