फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद को गंभीरता न दिखाने वाला सचिव निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
धान खरीद को गंभीरता न दिखाने वाला सचिव निलंबित
विज्ञापन

पीसीएफ के अन्य केंद्र संचालकों को जारी हुआ नोटिस
जिलाधिकारी ने सहकारी समिति के निबंधक को लिखा पत्र
चंदौली। किसानों के धान को खरीदने में हिलाहवाली करने वाले शहाबगंज क्षेत्र के खारौझां सहकारी समिति के सचिव को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया। वहीं पीसीएफ के अन्य केंद्र संचालकों को नोटस जारी की गई है।
विज्ञापन

किसानों के धान की फसल को भले ही जिलाधिकारी स्तर पर खरीद किए जाने का पूरा आश्वासन दिया जा रहा है। जबकि क्षेत्र में ऐसे कई क्रय केंद्र है जहां पर खरीद के नाम पर केवल कोरमपूर्ति की जा रही है। अब ऐसे लोगों पर शिकंजा कसा जाने लगा है। किसानों के धान की खरीद में लापरवाही बरतने की लगातार मिल रही शिकायत के बाद जिलाधिकारी हेमंत कुुमार ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी केके सिंह से क्षेत्रीय सहकारी समिति खरौझां में धान क्रय की स्थिति देखने के लिए कहा। डीएम के आदेश के बाद जांच करने पहुंची टीम ने यह पाया कि क्षेत्रीय सहकारी समिति पर इन दो माह में मात्र 79 कुंतल धान की खरीद की गई है। इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को जिला खाद्य विपणन अधिकरी के के सिंह ने जिलाधिकारी को सौंप दी। रिपार्ट के आधार पर जिलाधिकारी हेमंत कुमार ने वहां पर तैनात सचिव विनय कुमार सिंह को निलंबित कर दिया।जबकि पीसीएफ के अन्य केंद्रों पर भी खरीदारी की स्थिति संतोष जनक न पाए जाने पर उन लोगों को नोटिस जारी किया है। इस संबंध में जिला खाद्य विपणन अधिकारी केके सिंह ने बताया कि ऐसे लापरवाह लोगों पर कार्यवाही की जाएगी जो किसानों के धान को खरीदने में हीलाहवाली कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें