फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापंचायत में किसानों की समस्याओं पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। भारतीय किसान युनियन के तत्वावधान में बुधवार को हाजीपुर गांव में किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में किसानों की समस्याओं पर मंथन किया गया तथा भीषमपुर गांव के पास बबुरी माईनर की ध्वस्त चरनी को तत्काल बनाने की मांग की। वहीं गुलगुलिया माईनर की सफाई में धांधली करने का आरोप लगा आक्रोश व्यक्त किया।
विज्ञापन

महापंचायत में गुलगुलिया माईनर पर खराब पडे 6 झालों के 20 वर्षों से मरम्मत न होने पर किसानों ने नाराजगी जताई। रख रखाव न होने के कारण नकोईया मुख्य नहर तथा गुलगुलिया माईनर के बैंक ध्वस्त होने का भी मामला उठाया गया, वहीं दोनो माईनरों पर अवैध अतिक्रमण किये जाने पर भी चर्चा हुई। हाजीपुर में पच्चास वर्षों पूर्व बने बीज गोदाम के जीर्णोधार की मांग उठी। महापंचायत में तहसील अध्यक्ष विरेंद्र पाल, देशराज सिंह, फौजदार सिंह, जमालुद्दीन, रामकृत सिंह, महीपाल, बंधुपाल, मोहन, शिवबहाल, सचिदानंद, चंद्रशेखर आदि किसान मौजूद रहे। अध्यक्षता बिजयानंद द्विवेदी ने संचालन अनिस अहमद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें