मुगलसराय । वाराणसी के रसूलपुर में आयोजित हुई जोनल बाक्सिंग प्रतियोगिता में जनपद क्लबों एवं एकेडमी के मुक्केबाजों ने भाग लिया। मुक्केबाजों द्वारा द्वारा पदक लेकर वापस लौटने पर अन्य खिलाड़ियों ने काफी गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।
22 से 24 दिसंबर तक बनारस के रसूलपुर में वाराणसी मुक्केबाजी संघ व आशा एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में मंडल स्तरीय बाक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें जनपद के विभिन्न एकेडमी और क्लब से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें नंद बाक्सिंग स्पोर्ट्स एसोसिएशन आफ चंदौली के कोच नंद जी के अनुुसार उनकी संस्था के खिलाड़ी ऋषिकेश सिंह ने सब जूनियर बालक वर्ग में गोल्ड मेडल हासिल कर जनपद का नाम रौशन किया। इसकी प्रकार इसी वर्ग में दिव्यांश, आशुतोष यादव, अनिमेष निगम, हैपी सिंह ने सिल्वर मेडल हासिल किया। वहीं जूनियर बालक वर्ग में रोहित यादव, रवि कुमार व रोहन यादव ने ब्रांज मेडल हासिल किया। जूनियर बालिका वर्ग में रिंकी यादव व तस्मीन परवीन ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। वहीं बाबा कीनाराम बाक्सिंग क्लब से सब जूनियर वर्ग में 30 से 32 किग्रा भार वर्ग में दिव्यांशु ने कांस्य, 34 से 36 किग्रा में नितिलय यादव ने कांस्य, 38 किग्रा भार वर्ग में शुभम सिंह ने रजत पदक जीता। इसी प्रकार 42 से 44 भारवर्ग में हिमांशु मिश्रा ने कांस्य, 48 से 50 किग्रा भार वर्ग में अजय यादव ने कांस्य, 60 से 63 किग्रा भार वर्ग में अभिषेक सिंह ने कांस्य पदक झटके । जूनियर ग्रुप में 54 से 56 किग्रा भारवर्ग में रोहित कुुमार गोंड ने कांस्य पदक हासिल किया। इस दौरान कोच चंद्रमा गुप्ता, सहकोच बब्लू कुमार साहनी एवं केडी सिंह ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।