चकिया। हजरत इमाम हुसैन के चालीसवें के अवसर पर शनिवार को चकिया नगर में चेहल्लुम का जुलूस निकाला गया। जुलूस में पितरकुंडा बनारस से आई अंजुमन जब्बादिया ने मातम तथा नौहाख्वानी कर माहौल को गमगीन बना दिया।
नगर के वार्ड नंबर 10 में स्थित सैयद अख्तर अली के मकान से शनिवार की शाम चेहल्लुम का जुलूस निकाला गया। जुलूस में अलम, तूर्बत, दुलदुल, जनाजा, ताजिया के साथ ऊटो पर उजड़ा काफिला सम्मिलित रहा। जुलूस के दौरान पितरकुण्डा बनारस से आये षिया समुदाय के लोगो ने सीनाजनी, नौहाख्वानी करके माहौल को गमगीन कर दिया। अपने कदीमी रास्तो से होते हुए चेहल्लुम का जुलूस काषी नरेष के किले तक गया तथा वहां से वापस लौट कर देर रात कर्बला पहुंचा। जुलूस के दौरान सैयद सादिक हुसैन, सैयद मुजाहिद हुसैन, सैयद जैगम हुसैन, हैदर हुसैन, एहतषाम अली, इकबाल हुसैन, हैदर मौला आदि मौजूद रहे।