फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवालात में बिगड़ी बकाएदार की हालत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। राजस्व वसूली के मामले में मंगलवार को गिरफ्तार किए गए एक बकाएदार की तबीयत सदर तहसील के हवालात में बिगड़ गई। बकाएदार बेहोश होकर गिर पड़ा और उसके मुंह से झाग निकलने लगा। यह देख तहसील कर्मियों में हड़कंप मच गया। वहां गांव के लोग और अधिवक्ता जमा हो गए। लेकिन किसी ने उसका उपचार कराने की जरूरत नहीं समझी। नायब तहसीलदार सहित कर्मचारी केवल देखते रहे। अंत में जिलाधिकारी के निर्देश के बाद तहसील कर्मियों ने बकाएदार का जिला चिकित्सालय में इलाज करवाया।
विज्ञापन

सदर ब्लाक अंतर्गत गोपई गांव निवासी गोपाल तिवारी के विरुद्घ दुर्घटना मुआवजा के मामले में न्यायालय की ओर से दो लाख 97 हजार रुपये की आरसी जारी की गई है। इस मामले में सदर तहसील की ओर से गोपाल को कई बार नोटिस भी दी गई। लेकिन उन्होंने पैसा जमा नहीं किया। इसी मामले में मंगलवार को दोपहर नायब तहसीलदार ने गोपाल तिवारी को गिरफ्तार कर तहसील हवालात में बंद कर दिया, जहां एक घंटे के बाद ही बकाएदार की हालत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें