फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता ने जाना विकास कार्यो का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

चहनियां। जिला पंचायत सदस्य सूर्यमुनी तिवारी ने मंगलवार को क्षेत्र के कई गांवों में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। जहां ग्रामीणों के शिकायत पर उन्होंने बिजली ठेकेदार को गांवों में बिजली के खंभे और तार लगाने के लिए निर्देश दिया। उन्होंने चौपाल के माध्यम से लोगों की समस्याओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

केन्द्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय के निर्देश पर मंगलवार को भाजपा नेता व जिला पंचायत सदस्य सूर्यमुनी तिवारी ने बाढ़ प्रभावित पूरा गनेश और विजयी के पूरा गांवों में बन रही सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य है कि ग्रामीण इलाकों में बिजली, पानी, सड़क का समुचित व्यवस्था हो। कहा कि केन्द्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय के निर्देश पर क्षेत्र में कई विकास के कार्य कराए जा रहे हैं। कार्य की गुणवत्ता और जल्द पूर्ण कराने के लिए निरीक्षण किया जा रहा है। कहा कि विधवा और विकलांग पेशन के लिए किसी बिचौलिए की जरूरत नहीं है। शासन द्वारा इसे आन लाइन कर दिया गया है। कहा कि केन्द्र और प्रदेश की सरकार द्वारा गांवों के विकास के लिए कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इसके लिए लोगों को जागरूक होकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेना चाहिए। इस दौरान संकठा राय, विरेन्द्र तिवारी, डा. शम्भू नाथ, संजय सिंह, अतुल रघुवंशी, सोनू यादव, शैलेन्द्र निषाद, चन्द्रमणि, रिंकू पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें