फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: अटल आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए 183 बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
सैयदराजा। कस्बा स्थित कॉलेज में रविवार को अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए परीक्षा हुई। कक्षा छह में प्रवेश के लिए हुई परीक्षा में पंजीकृत 95 विद्यार्थियों में से 91 ने परीक्षा दी और चार अनुपस्थित रहे। वहीं कक्षा नौ में प्रवेश के लिए पंजीकृत 94 विद्यार्थियों में से 92 ने परीक्षा दी और दो बच्चे अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सरकार की ओर से श्रमिकों के बच्चों के लिए खोले गए अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा छह और नौ में प्रवेश के लिए हर साल परीक्षा आयोजित की जाती है। मंडल स्तर पर स्थापित इन विद्यालयों में प्रवेश के लिए जनपदवार परीक्षा कराई जाती है। चंदौली जिले की प्रवेश परीक्षा नेशनल इंटर कॉलेज सैयदराजा में आयोजित की गई। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। पर्यवेक्षक के रूप में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी व अटल विद्यालय के प्रवेश परीक्षा से संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें