फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों को चिह्नित करने में ढिलाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। लोकसभा चुनाव में संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों को चिह्नित करने में पुलिस प्रशासन सुस्त है। दरअसल पुलिस प्रशासन ने पहले ऐसे केंद्रों को चिह्नित किया था मगर चुनाव आयोग के नए नियम के अनुसार फिर से चिह्नांकन होना था और 10 अप्रैल तक इसे चिह्नित कर जिला निर्वाचन कार्यालय को रिपोर्ट देनी थी। मगर अब तक चिह्नित नहीं होने से निर्वाचन अधिकारी बच्चालाल ने एसपी संतोष कुमार सिंह को रिमांडर भेजा है।
जिले में 19 मई को लोकसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। इसके लिए 1533 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव आयोग ने नए मानकों के अनुसार संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्र चिह्नित करने का निर्देश दिया है। जिला प्रशासन ने पुलिस विभाग को ऐसे मतदान केंद्रों को चिह्नित करके रिपोर्ट प्रस्तुत करने की जिम्मेदारी सौंपी थी। पिछले दिनों बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम नवनीत सिंह चहल ने रिपोर्ट नहीं मिलने पर सभी थानाध्यक्षों से नाराजगी जताई थी और निर्देश दिया था कि दस अप्रैल तक थानावार मतदान केंद्रों को चिह्नित करके रिपोर्ट प्रस्तुत करें। लेकिन अभी तक पुलिस रिपोर्ट नहीं भेज पाई है। इस पर उप निर्वाचन अधिकारी बच्चालाल एसपी को रिमाइंडर भेजकर रिपोर्ट भेजने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों को चिह्नित करने के लिए पुलिस विभाग को जिम्मेदारी दी गई थी। लेकिन पुलिस की ओर से कोई रिपोर्ट अब तक नहीं मिली है। रिपोर्ट नहीं भेजने पर उनके खिलाफ आयोग को पत्र भेजा जाएगा। बच्चालाल, उप निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें