नौगढ़। आठ गांवों की तीन घंटे में 27 लाख रुपए की एमआईएस फीडिंग करने से नाराज अन्य गांवों के प्रधानों ने सोमवार को बीडीओ कार्यालय में नारेबाजी कर नवागत खंड विकास अधिकारी से फीडिंग डिलीट करने की मांग की। साथ ही महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना के प्रावधानों के तहत कार्रवाई करने की अपील की।
ग्राम प्रधानों ने बताया कि विकास खंड के आठ गांवों में रात में फीडिंग कराई गई और जिन गांवों में श्रमिकों ने काम किया है और उनकी मजदूरी बकाया है। आईडी जनरेट होने के बाद भी उनके गांव की एमआईएस फीडिंग नहीं हुई। कहा कि मामले की जानकारी मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी अभय कुमार श्रीवास्तव को भी दी जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में सत्यानंद तिवारी, राम मूरत यादव, श्यामलाल केसरी, संतोष, त्रिभुवन सिंह यादव, पारसनाथ खरवार, पुनासा सहित विभिन्न गांव के प्रधान शामिल रहे। ब्यूरो