फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मोहा मन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कमालपुर। कस्बा स्थित सेंट जोसफ स्कूल का वार्षिकोत्सव रविवार को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मनाया गया। मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथिने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में देश आगे बढ़ रहा है। बच्चे देश के भविष्य हैं। अभिभावकों से कहा कि घर का संस्कार ही समाज में बच्चों को आगे बढ़ाता है। बच्चे ही देश का भविष्य हैं। देश की मजबूती के लिए शिक्षा का प्रचार-प्रसार जरूरी है। विशिष्ट अतिथि राधेश्याम सिंह ने कहा कि आज ग्रामीण अंचलों में भी आधुनिक शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ी है। आने वाले समय में इन्हीं होनहारों के कंधों पर देश का बोझ होगा। इसके पूर्व बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम व कृष्ण लीला का मंचन कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि रमेश राय, प्रबंध निदेशक अनिल कुमार जोसेफ़, प्रधानाचार्य कवि नेल्सन आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें