फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपी के नेतृत्व में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली/सैयदराजा/बबुरी। लोकसभा चुनाव के दौरान किसी प्रकार की घटना को रोकने के लिए पुलिस द्वारा रविवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। साथ ही लोगों से शरारती तत्वों की जानकारी पुलिस को देने की अपील की गई।
विज्ञापन

भारी भरकम लाव लशकर के साथ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने सैयदराजा थाना क्षेत्र के भुजना, सुंडेहरा, फुटिया, मानिकपुर के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होने ग्रामीणों से मिलकर उनकी परेशानियों को भी सुना। कहा कि चुनाव के दौरान अवांछनिय तत्वों द्वारा गड़बड़ी फैलाने का प्रयास किया जाता है। इसलिए ग्रामीणों के सहयोग से ऐसे लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। जिन्हे चुनाव से पूर्व ही पाबंद कर दिया जाएगा। वहीं बबुरी पुलिस ने क्षेत्र के खुरुहुजा, जरखोर, रघुनाथपुर, कस्बा सहित अन्य जगहों पर पैरामिलिट्रि फोर्स के साथ दौरा किया। पुलिस ने लोगों से शांति पूर्वक वातावरण में मतदान करने की अपील की। इस दौरान सैयदराजा थानाध्यक्ष एसपी सिंह, उत्कर्ष मौर्य, एस तोमर, गिरधर सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें