इलिया। नेहरू युवा केंद्र की ओर से शुक्रवार को ईसरगोढ़वा गांव के पंचायत भवन पर सकारात्मक शिक्षा और मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। केंद्र सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चुनाव आयोग के जिला ब्रांड अंबेस्डर और वृक्ष बंधु परशुराम सिंह रहे।
उन्होंने कहा कि मानव जीवन का मूल मंत्र शिक्षा है। पुरुषों व महिलाओं में समानांतर शिक्षा से ही देश का विकास होगा। उन्होंने सभी मतदाताओं से आगामी लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की। कहा कि मतदान के जरिए ही देश में निष्पक्ष व मजबूत सरकार का गठन हो सकता है। इस मौके पर अजय कुमार, पवन यादव, वकील, गोपाल मौजूद रहे। ब्यूरो