फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली की बाही ऊंचा करने के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन- अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। विकास खंड के मुहम्मदाबाद गांव में चकिया-इलिया मार्ग के किनारे बन रही नाली की ऊंचाई बढ़ाने के लिए ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि नाली की ऊंचाई कम होने के कारण लोगो को सड़क से अपने घर तक जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि सीसी रोड के आगे चकिया-इलिया मार्ग के किनारे पानी निकासी के लिए बनाई जा रही नाली के बाही की ऊंचाई कम होने के कारण दर्जनों घरों के लोगों को अपने घर तक जाने में कठिनाई हो रही है। जिससे ग्रामीण परेशान है। ग्रामीणों ने कहा कि सुनिल राईस मिल के आगे बनने वाले नाली की बाही ऊंचा करने से समस्या का निदान हो सकेगा। प्रदर्शन करने वालो में महेन्द्र जायसवाल, कल्लू सोनकर, विजय सोनकर, राजकुमार जायसवाल, लखन सोनकर, सत्यनारायण जायसवाल, हन्नू जायसवाल, विश्वनाथ प्रजापति सहित तमाम ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें